
पटना : भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री भोजपुरी वेब सीरीज ‘पकडुआ बियाह’ में नेगेटिव किरदार में नजर आयेंगी।’पकडुआ बियाह’ वेबसीरीज का निर्माण अभय सिन्हा के यशी फिल्म्स द्वारा किया गया है।इसके निर्देशक विकास तिवारी हैं। इस वेबसीरीज में अंकुश राजा और रक्षा गुप्ता के साथ अनारा गुप्ता की अहम भूमिका है। अनारा गुप्ता ‘पकडुआ बियाह’ से वेबसीरीज में कदम रख रही हैं। इस वेबसीरीज में अनारा गुप्ता नेगेटिव किरदार में नजर आयेंगी।
अनारा गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपने सिने करियर के दौरान कई तरह की भूमिका निभायी है लेकिन वह पहली बार ‘पकडुआ बियाह’ के जरिये नेगेटिव किरदार में नजर आयेंगी। उन्होंने बताया कि ‘पकडुआ बियाह’ में उनके किरदार का नाम नंदिनी है। नंदिनी का किरदार निभाने के लिये उन्होंने कड़ी मेहनत की है। उम्मीद है कि ‘पकडुआ बियाह’ में उनका निभाया किरदार दर्शकों को बेहद पसंद आयेगा।गौरतलब है कि वेब सीरीज ‘पकडुआ बियाह’ में अंकुश राजा ,रक्षा गुप्ता अनारा गुप्ता, विनीत विशाल, विष्णु शंकर बेलु, बिजेंद्र सिंह बिआईबी,शकील शेख मुख्य भूमिका में हैं। लिरिक्स और म्यूजिक ओम झा एवं गोविंद झा का है। प्रोजेक्ट हेड पंकज तिवारी हैं।यह वेबसीरीज 10 दिसंबर को स्ट्रीम होगी।
भोजपुरी वेब सीरीज ‘पकडुआ बियाह’ का ट्रेलर रिलीज
अंकुश राजा,रक्षा गुप्ता और अनारा गुप्ता स्टारर भोजपुरी वेब सीरीज ‘पकडुआ बियाह’ का ट्रेलर रिलीज हो गया।’पकडुआ बियाह’ की कहानी समाज के उस गंभीर समस्या को दिखाने का एक सार्थक प्रयास है, जिसके तहत कम उम्र और बिना मैच के अंजान लोगों से जबरन शादी कर दी जाती थी। इस सीरीज का निर्माण अभय सिन्हा के यशी फिल्म्स द्वारा किया गया है।इसके निर्देशक विकास तिवारी हैं।(वार्ता)


