
बिजनौर । थाना क्षेत्र हल्दौर में रविवार की देर शाम हल्दौर नूरपुर रोड पर गांव धनोरी के पास एक जिप्सी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई जिसमें जिप्सी चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव की शिनाख्त जहूर हैदर पुत्र सैय्यद हुसैन गाँव बैलानी के रूप में की। मृतक बिजनौर के भूमि संरक्षण विभाग में जेई के पद पर नियुक्त था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।( हि.स.)



