Breaking News

विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे सपा विधायक

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही समाजवादी पार्टी के विधायक विधानभवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठ गये। सपा विधायकों ने योगी आदित्यनाथ के कामकाज पर सवाल खड़ा किया और युवाओं के लिए रोजगार की मांग उठाई।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। सपा विधायक उपचुनाव में धांधली का आरोप लगा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान आज योगी सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button