वाराणसी। चोलापुर थाना के धरसौना (भवानीपुर) ग्राम स्थित तालाब में युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। जानकारी के अनुसार चोलापुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर ग्राम के समीप पानी से लबालब तालाब है। रविवार की को ग्रामीणों नें तालाब में अज्ञात युवती का औंधे मुंह पानी में शव पड़ा देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस दी।
शव की निशाख्त लश्करपुर (चोलापुर) निवासी लक्ष्मी प्रजापति (28) पत्नी मोनू प्रजापति के रुप में किया। 28 नवंबर को मोनू व लक्ष्मी के बीच कुछ विवाद हुआ था। विवाद के बाद लक्ष्मी पति से नाराज होकर घर से तीन किमी दूर भवानीपुर स्थित रिश्ते की मौसी के घर चली गई। परिजन लक्ष्मी की खोजबीन की लेकिन पता नही चल सका। सूचना पाकर मौके पर एसीपी सारनाथ अमित श्रीवास्तव एवं प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा पहुंच गये। दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया गया। लक्ष्मी को दो पुत्री व एक पुत्र है।



