Breaking News

अगलगी:इलेक्ट्रानिक शॉप में लगी आग, दस लाख की क्षति

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट, आग की ताप से चटकी दीवार

वाराणसी। सिंधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गरथमा बाजार में इलेक्ट्रिक दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। आगलगी में करीब दस लाख रुपये का नुकसान बताया गया। घटना उस वक्त की है जब दुकान मालिक दिल्ली गया था। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार गरथमा बाजार में समीर मौर्या की इलेक्ट्रिक  की दुकान है। शनिवार की देर रात दुकान से धुआं और लपट देख आसपास के लोग पास पहुंचे देखा तो दुकान में आग की पलट उठ रही है। इस बात की सूचना तत्काल दमकल कर्मियों को दी गयी। दमकल करीब एक घंटे के प्रयास में आग पर काबू पाया। आगजनी में करीब 10 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। आसपास के लोगों की माने तो आग इतनी विकराल थी कि छत का प्लास्टर उखड़ गया और दीवारें चटक गईं। एसीपी पिंडरा डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने कहा कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button