Breaking News

हिन्दू समाज में जब तक एकता नहीं, कुरुक्षेत्र जैसी स्थिति रहेगी: नितीश भारद्वाज

कानपुर । गीता में चार वर्ण बनाने का जिक्र है, लेकिन वह कर्म और गुण के आधार पर है। जन्म के आधार पर नहीं। समाज का एक तबका वर्षो से प्रताड़ित किया जा रहा है। वह रविवार को कानपुर के ग्रीन पार्क में आयोजित सामूहिक गीता पाठ में शामिल हुए महाभारत में श्री कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नितीश भारद्वाज ने कही।

उन्होंने आगे कहा कि कौशल के आधार पर ही मेरी तुलना होनी चाहिए। मैं जब मंत्र पढ़ता हूं तो ब्राह्मण हूं और जब अभिनय करता हूं तब मैं शुद्र हूं। हमें समाज को नहीं बांटना चाहिए। हम सब हिन्दू हैं। क्रिश्चियन कंट्री में कहीं भी असहनशीलता देखने को नहीं मिलती है। मुझसे कोई पूछता है तो मैं कहता हूं कि मैं सबसे पहले भारतीय हूं और उसके बाद हिन्दू हूं। हिंदू समाज में जब तक एकता नहीं होगी, तब तक कुरुक्षेत्र जैसी परिस्थिति है, उससे हम नहीं लड़ पाएंगे।इस मौके पर साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की है बारी। हिन्दू समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ते रहने में ही भलाई है।

गीता जयंती पर रचा गया एक नया कीर्तिमान

मान्यताओं के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को गीता का उपदेश देकर मार्ग दर्शन किया था। श्रीमद्भागवत गीता के ज्ञान का मर्म समझने के लिए गीता पाठ चल रहा है।

नया कीर्तिमान बनते हुए एक लाख से अधिक लोग एक साथ सामूहिक गीता का पाठ किया। इस आयोजन में निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज बतौर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि निरंजनी अखाड़ा की महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति उपस्थित रही।ग्रीन पार्क में आयोजित सामूहिक गीता पाठ आज गीता जयंती के अवसर पर महाभारत सीरियल में श्री कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नितीश भारद्वाज भी शामिल हुए हैं। इससे पूर्व ग्रीन पार्क में आयोजन समिति ने हवन-पूजन किया था।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गीता जयंती के अवसर पर शुरू हो चुके सामूहिक गीता पाठ में शामिल हुए लोगों की सुरक्षा के लिए हर पल ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। तीन सौ स्कूलों से पहुंचे 1100 छात्र गीता पाठ कर रहे हैं। सामूहिक गीता पाठ का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे हुआ। इसके अतिरिक्त 1 लाख लोग अलग पाठ कर रहे हैं। जो गीता के 18 अध्याय के 18 श्लोक पढ़ रहे हैं।

गीता के 18 अध्याय के एक-एक श्लोक पढ़ रहे 1 लाख लोग

सामूहिक गीता पाठ में लगभग 300 स्कूल, कॉलेजों और संस्थानों के ग्यारह सौ छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए हैं। इस्कॉन मंदिर के 300 से अधिक भक्त भी इसमें पहुंचे हैं। शहर और देशभर से कुल 1 लाख लोग 18 अध्याय के एक-एक श्लोक का पाठ कर रहे हैं। महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश देकर मार्ग दर्शन किया था। श्रीमद्भागवत गीता के ज्ञान का मर्म समझने के लिए गीता पाठ चल रहा है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button