Breaking News

पीपीगंज नगर पंचायत :अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

पीपीगंज,गोरखपुर। नगर पंचायत पीपीगंज में भाजपा के अमित सिंह मोनू ने नगर पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही चाय पर चर्चा तेज कर दी है। वह सुबह सात बजे से देर रात तक चुनाव प्रचार करके पूज्य महराज जी के द्वारा किए गए विकास की जानकारी जनता को दे रहे हैं। वह यह भी बता रहे हैं कि छ: वर्ष पहले की पीपीगंज और आज की पीपीगंज में कितना फर्क हुआ है।उन्होंने दावा कि अगर जनता ने आर्शीवाद दिया तो योगी आदित्यनाथ महाराज जी के नेतृत्व में अब विकास के साथ साथ पीपीगंज में रोजगार के क्षेत्र में बड़ा काम किया जाएगा।

हालांकि अभी तक नगर पंचायत चुनाव में सपा, भाजपा, कांग्रेस और बसपा में किसी भी पार्टी के उम्मीदवार का टिकट फाइनल नहीं हुआ है फिर भी भाजपा के अमित सिंह मोनू लगातार प्रचार करके भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे हैं।यहां के मतदाताओं से मिलकर वह सिर्फ एक बात पूछ रहे हैं कि पहले और अब क्या अंतर है। इस पर मतदाताओं का सार्थक जवाब सुनकर योगी के समर्थक काफी गदगद हैं। शुक्रवार को वह पीपीगंज रेलवे-स्टेशन पर स्थित मोहन चायवाले के यहां चाय पर चर्चा करने पहुंचे। यहां पर ठंड के मौसम में भी लोग अपने नेता का इंतजार कर रहे थे। चाय के चुस्कियों के बीच सियासी चर्चा शुरू होती है।

परमेश्वरी सिंह कहते हैं कि आजादी के बाद सर्वाधिक विकास कार्य पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज जी ने किया है। यह चर्चा आगे भी बढ़ती है। कभी पीपीगंज में जल निकासी की समस्या बड़ी थी, अब यहां पर करोड़ों की लागत से नाला बन रहा है, जो पूरे वार्ड संख्या 6 और 9 को जोड़ेगा। जिससे काफी इट तक जल जमाव की समस्या से छुटकारा मिलेगा। जिससे काफी हद तक जल जमाव की समस्या दूर होगी।

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button