Crime

छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर सामूहिक दुष्कर्म

मुरादाबाद । कांठ थाना क्षेत्र में कक्षा दस की छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित छात्रा की मां का यह भी आरोप है कि दुष्कर्म के बाद आरोपितों ने छात्रा का बेहोशी की हालत में ऑटो में बैठाया और घर छुड़वा दिया। परिजनों ने छात्रा को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। गुरुवार को थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कांठ थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 14 वर्षीया किशोरी कांठ के एक कालेज में कक्षा 10 की छात्रा है। बुधवार सुबह वह घर से स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते में मोहल्ला पट्टी मोड़ा में जाहरवीर मंदिर के पास उसके भाई का परिचित बिट्टू पवार पुत्र महेंद्र सिंह गांव नींबू नगला अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक लेकर खड़ा था। उसने छात्रा को रोककर पहले उसके बीमार भाई का हाल पूछा। बाद में एक युवक ने नशीला पदार्थ छात्रा को सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। वह उसे बाइक पर बैठाकर अन्य स्थान पर ले गए, जहां उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। जब छात्रा बेहोश हो गई तो आरोपी एक ऑटो में बैठाकर भाग गए। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। छात्रा की मां ने थाना कांठ में बिट्टू कुमार पुत्र महेंद्र सिंह ग्राम नींबू नगला सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। गुरुवार को थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।(हि.स.)

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button