Breaking News

देश में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा 11,929 मामलों के साथ कुल मरीजों की संख्या 3,20,922 पहुंची

देश में पिछले 24 घंटों में एक दिन में 11,929 नए #COVID19 मामले और 311 मौतों का सर्वाधिक आंकड़ा देखने को मिला। देश में अब कुल 3,20,922 कोरोना मामलों में हैं जिसमें 1,49,348 सक्रिय मामले, 1,62,379 ठीक/ डिस्चार्ज/ विस्थापित और 9195 मृतक लोग शामिल

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा रोजाना नए-नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है। रविवार सुबह आए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 11,929 नए मामले सामने आए हैं और 311 मौतें हुई हैं। यह अब तक एक दिन में आए कोरोना के सबसे अधिक मामले हैं। इससे एक दिन पहले 11,458 नए मामले सामने आए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना वायरस के अब तक के कुल मामले  3,20,922 हो गए हैं, जिसमें से  1,49,348 सक्रिय मामले हैं और 1,62,379 ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा देश में अभी तक संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9195 हो गई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button