Breaking News

विधायक ने श्रीराधा कृष्ण व हनुमान जी की आरती पूजन कर किया रासलीला का शुभारंभ

दुद्धी,सोनभद्र- स्थानीय तहसील प्रांगण में ग्यारह दिवसीय रासलीला मंचन का भव्य शुभारंभ विधायक रामदुलार गोंड़ ने श्रीराधा कृष्ण व हनुमान जी की आरती पूजन कर किया। रासलीला उदघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री गोंड़ ने कहा कि रासलीला व रामलीला का मंचन देखना मुझे बचपन से ही बहुत पसंद रहा है। रासलीला में भगवान श्रीराधा कृष्ण की लीला हमें यथार्थ का अनुभव कराती है।जब जब धरती पर अत्याचार बढ़ा है, तब तब प्रभु श्री नारायण ने भिन्न भिन्न रूपों में अवतरित होकर,उनका संहार किया और लोगों को उनके अत्याचार से मुक्त कराया।

सुरेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीला हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का अनुसरण कराती है।हमें इससे सीख लेने की जरूरत है कि बुराई कितनी भी प्रबल क्यों न हो, लेकिन उसका अंत जरूर होता है।उन्होंने सभी से जीवन में बुराई का त्याग कर अच्छाई ग्रहण करने की अपील की।इसके दौरान वृंदावन से पधारे दाऊ दयाल की अगुवाई में विशाखा रमण बिहारी रासलीला मंडली के कलाकारों ने मयूर नृत्य एवं श्रीराधा कृष्ण को अनुपम झांकी प्रस्तुत कर लीला दर्शकों का मन मोह लिया।

इस मौके पर रामेश्वर प्रसाद राय, दिलीप कुमार पांडेय, मनोज कुमार मिश्रा, अभय सिंह, संजू तिवारी, अमरनाथ, मनीष कुमार जयसवाल, प्रेम नारायण मोनू सिंह, सुमित कुमार सोनी,कुमार कुंदन ,विंध्यवासिनी प्रसाद, कमल कानू, राजेश्वर प्रसाद,आलोक जायसवाल उपस्थित रहे।कार्यक्रम संयोजक त्रिलोकीनाथ सोनी व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रहरी ने अतिथियों एवं मंडली का आभार जताया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button