
पीपीगंज,गोरखपुर।नगर पंचायत पीपीगंज के सभागार में बौद्धिक वर्ग सम्मेलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न हुई। आगामी 4 दिसम्बर को महंत दिग्विजय नाथ पार्क में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर बौद्धिक वर्ग को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फतेह बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का बौद्धिक वर्ग सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। नगर पंचायत पीपीगंज से हजारों कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचकर महाराज के कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। और इसके लिए विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक सभी विषयों पर चर्चा भी की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत पीपीगंज के प्रभारी हरिकेश राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक वार्ड से अधिक से अधिक कार्यकर्ता बौद्धिक वर्ग सम्मेलन में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। साथ ही कार्यकर्ता कार्यक्रम के पहले होर्डिंग बैनर और झंडे के साथ पूरे नगर को सजाने का कार्य भी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी , संचालन मंडल महामंत्री अजीत सिंह और आभार ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गंगा जयसवाल ,गणेश दत्त त्रिपाठी,चंद्र प्रकाश द्विवेदी ,दिनेश सिंह,मनोज सिंह, लक्ष्मण विश्वकर्मा अमित सिंह मोनू बिंद्रासन चौधरी ,विजय मद्धेशिया ,अनिल अग्रहरि ,विपिन सिंह ,दिलीप पाण्डेय,अजीत सिंह,दिलीप यादव,लाल जी विश्वकर्मा,दिनेश यादव, पशुपति नाथ अग्रहरी, आदर्श सिंह,नागेंद्र सिंह,कमलेश वर्मा,प्रदीप छापड़िया,राजेंद्र मद्धेशिया,अनिल अग्रहरी,चंदन सिंह,कुशहर चौधरी,तारकेश्वर चौधरी,सुरेंद्र त्रिपाठी,संदीप जायसवाल,श्रीकेष मणि,रामकरन सिंह,शरद मद्धेशिया,गणेश मद्धेशिया,शशिभूषण पासवान,प्रदीप चौहान,दिलीप कन्नौजिया,चंचल सिंह,संतोष जायसवाल,श्रेय कुमार राज,ईश्वर यादव,घनश्याम यादव,दिवाकर चौहान आदि लोग उपस्थित रहें।
हेल्थ ए टी एम का भव्य उद्घाटन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपीगंज,कैम्पियरगंज पर क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह के द्वारा हेल्थ ए टी एम का भव्य उद्घाटन किया गया। हेल्थ ए टी एम प्रदेश सरकार की एक अत्यंय महत्वपूर्ण योजना है। इस ए टी एम द्वारा लगभग 55 जांचें होती है। इसमें 30 जांचे रक्त नमूना लेकर एव 25 जांचे सेंसर के द्वारा की जाती है। इस मशीन के कार्य करने हेतु इंटरनेट एव wi fi की आवयश्कता होती है। यह अत्यंत उन्नत किस्म की आधुनिक पैथोलॉजिकल उपकरण है। बताया गया कि यह सुविधा बिल्कुल निःशुल्क है एव निजी क्षेत्र में ऐसे कुल जांचों के लिए जनता को काफी धन व्यय करना पड़ता।

इस सुविधा के प्रचार प्रसार एव उपकरण के रख रखाव पर विशेष ध्यान देने हेतु स्वास्थ विभाग को निर्देशित किया गया। मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दुबे द्वारा उपस्थित जनता एव जनप्रतिनिधियों को ए टी एम की कार्य प्रणाली विस्तारपूर्वक बताई गई। अंत मे अधीक्षक कैम्पियरगंज डॉ भगवान प्रसाद द्वारा सभी उपस्थित माननीयों एवं आम जनों का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के CMO डॉ आषुतोष दुबे, डॉ भगवान प्रसाद अधीक्षक, डॉ मनुअर अंसारी,डॉ रमेश शुक्ल, रेणु चौहान, शोभा चौधरी, दिनेश चौरसिया आदि उपस्थित रहे।।



