Education

पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर छात्रों ने बीएचयू केन्द्रीय कार्यालय का घेराव किया

वाराणसी । काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के केन्द्रीय कार्यालय के बाहर पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। केन्द्रीय कार्यालय का घेराव कर छात्रों ने कहा कि पिछले दिनों शोध प्रवेश परीक्षा में हुए धांधली के समाधान तक कोई नया परीक्षा न लिया जाए।

पीएचडी प्रवेश (बीएचयू रेट) को लेकर जारी हुए नए नोटिफिकेशन को तत्काल स्थगित किया जाये। छात्रों ने प्रवेश परीक्षा में धांधली करने वाले लोगों को पदमुक्त करने की मांग कर आरोप लगाया कि पीएचडी प्रवेश में धांधली कर कुछ लोग महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के मूल्यों को धूमिल कर अपने पद कर दुरुपयोग कर रहे हैं।

घेराव में शामिल विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व छात्र बीते जुलाई माह 2022 से पीएचडी प्रवेश में धांधली का आरोप लगाकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन रत छात्रों के आरोपों की जांच के लिए विवि प्रशासन ने एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बना दी है। फिलहाल, कमेटी की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। ऐसे में छात्रों का आरोप है कि चार विभाग एआईसी, सोशियोलॉजी, भूगोल और हिंदी विभाग की विज्ञप्ति आई हैं। इनकी प्रक्रिया रोककर हमें पहले शोध छात्राें के तौर पर इनरोल किया जाए।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button