National

देश में 24 घंटे के दौरान कोरोना के आए 11458 नए मामले, कुल मामले 3 लाख 8 हजार के पार

नई दिल्ली । देशभर में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 3 लाख के पार हो चुके है। शनिवार को कोरोना के पिछले 24 घंटे के दौरान 11458 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 386 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,08,993 हो गई है।

कोरोना संक्रमण से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 8884 हो चुकी है। कोरोना के नए मामले आने के बाद अब तक कुल एक्टिव कोरोना केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 45 हजार 779 हो गई है। हालांकि, कोरोना से अब तक 1 लाख 54 हजार 330 लोग ठीक हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button