Breaking News

अप्रेंटिस मेले में 81 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

दुद्धी, सोनभद्र : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी में सोमवार को अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया।अप्रेंटिस मेले में 530 अभ्यर्थियों के अलावा 10 लिमिटेड कम्पनियों एवं बड़े संस्थानों ने प्रतिभाग किया। इस मेले में 81 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनकर्ता कंपनियों ने चयनित सभी अभ्यर्थियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि दो सप्ताह के भीतर अप्रेंटिस पोर्टल पर अपडेट कर, शिशिक्षु प्रशिक्षण हेतु योजित किये जायेंगे। अप्रेंटिस मेले का आयोजन संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य जीएस यादव की अध्यक्षता में की गई। मेले में संस्थान के कर्मचारियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आईटीआई दुद्धी के प्रधानाचार्य श्री यादव ने बताया कि सरकार के मंशानुसार प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए समय समय पर अप्रेंटिस एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें जिले में कार्यरत कम्पनियों सहित अन्य कम्पनियों को आमंत्रित करके अभ्यर्थियों का कैम्पस सलेक्शन कराया जाता है। इस मौके पर उपायुक्त आरपी गौतम, आईटीआई घोरावल के प्रधानाचार्य गुलाब राम, जिला सेवा योजन अधिकारी, प्राइवेट आईटीआई एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलदेव चौधरी, विनोद यादव समेत अन्य सभी आईटीआई के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button