Breaking News

अभाविप ने प्रतिभावान खिलाड़ियों का किया सम्मान,सैकड़ो मेधावी हुए सम्मानित,खिले चेहरे

दुद्धी, सोनभद्र : रविवार को तहसील प्रांगण परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों को साइकिल, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला दुद्धी काशी प्रान्त द्वारा यह कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति की झलक नृत्य कर्मा, शैला तथा राष्ट्रीय गीत भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री साक्षी सिंह एवं रविन्द्र जायसवाल जिला कार्यवाह आरएसएस सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से धूप अगरबत्ती जलाकर तथा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

मुख्य अतिथि साक्षी सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा सिर्फ किताबी ज्ञान नही है शिक्षा एक ऐसी साधन है जो जीने की कला भी सिखाती है।शिक्षा अनमोल रत्न है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से ही विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का काम कर रही है। विभाग संगठन मंत्री रजनीश जी ने अभाविप की स्थापना से लेकर राष्ट्रहित में किये जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। आरएसएस के जिला कार्यवाह रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के प्रतिभा को तरासने का काम करती है।विद्यार्थी जीवन एक ऐसा जीवन होता है जिस जीवन में वह छात्र हित को लेकर संघर्ष करने से पीछे नहीं हटता है।उन्होंने दुद्धी में स्थापित राजकीय महाविद्यालय की इतिहास की बात बताई।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष राजेश्वर श्रीवास्तव व नगर मंत्री श्यामू धुसिया ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित पंचम सामान्य ज्ञान परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 25 विद्यालय के प्रतिभावान छात्रों को एक – एक साइकिल तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को बैग तथा तीसरे स्थान प्राप्त करने वालों को दीवाल घड़ी देकर प्रशस्ति पत्र के साथ सभी मेधावियों का सम्मान एसडीएम शैलेन्द्र मिश्रा समेत मंचासीन अतिथियों के कर कमलों द्वारा किया गया।

इसके अलावा हाई स्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा में टॉपर विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित करते हुए हौसला अफजाई की गई।इसके अलावा बेहतर परिणाम देने वाले स्कूलों के अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान रजनीश, नीरज गुप्ता, नित्यानंद मिश्रा, म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड, जिला मंत्री दिलीप पाण्डेय, अनिल कुमार, राघवेंद्र सिंह भाटिया, राहुल सहित अन्य मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन नित्यानंद मिश्रा ने किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button