Breaking News

सुबह सुबह मुख्यमंत्री ने किये ठाकुर जी के दर्शन

मथुरा में मुख्यमंत्री के दौरे का दूसरा दिन.भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मुख्यमंत्री ने नवाया शीश.योगमाया मंदिर के गर्भगृह में मुख्यमंत्री ने किया दर्शन.वेटरनरी यूनिवर्सिटी में सीएम ने किया पौधा रोपण.

मथुरा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय मथुरा प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को सुबह सुबह श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले ठाकुर केशव देव महाराज के दर्शन किये। मुख्यमंत्री इसके बाद योगमाया मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने गर्भगृह में दर्शन-पूजन किये। उन्होंने भागवत भवन में जुगल सरकार की पूजा-अर्चन करके आरती उतारी।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से श्रीकृष्ण जन्मस्थान में निर्माणाधीन लीला मंच का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। सीएम यहां से वेटरनरी विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने परिसर में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय स्थित गेस्ट हाउस में जिले के आलाधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने ब्रज क्षेत्र में निर्माणाधीन परियोजनाओं को तय समय में गुणवत्तापूर्वक ढंग से पूरा करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री इसके बाद आझई में भक्ति वेदांत गुरुकुल में कृष्ण बलराम मंदिर और दूध डेयरी का लोकार्पण करने पहुंचे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button