Breaking News

गैस पाइप लाइन फटने से लगी आग, एक झुलसा

मेरठ । जल निगम की लापरवाही से सोमवार की रात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आर्य नगर में गेल की गैस पाइप लाइन फट गई। गैस पाइप लाइन में आग लगने से एक व्यक्ति झुलस गया। आग की लपटें देखकर लोग घरों से बाहर निकल आए। पाइप लाइन का वॉल बंद कराया। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से आग पर काबू पाया और मुख्य वाल को बंद कराया।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आर्य नगर में जल निगम पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई करा रहा है। सोमवार की देर रात जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान वहां से गुजर रही गेल की गैस पाइप लाइन फट गई। इससे गैस का रिसाव होने से उसमें आग लग गई। काम में जुटे कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती चली गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझी। आग की चपेट में आकर अंकित मेहरा नामक व्यक्ति झुलस गया। अंकित का चेहरा, छाती और हाथ झुलस गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष राय खुद मौके पर पहुंचे। सीएफओ ने गेल कंपनी के अधिकारियों से बात की। इसके बाद कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मुख्य वाल को बंद कराया गया। इसके बाद गैस सप्लाई बंद हो गई। आग बुझने से लोगों ने राहत की सांस ली। सीएफओ ने बताया कि जल निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से यह हादसा हुआ। समय पर पाइप लाइन का मुख्य वाल बंद नहीं होने पर बड़ा हादसा हो सकता था। गेल गैस के महाप्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि जल निगम ने बिना बताए कार्य शुरू किया और पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button