Breaking News

साइकिल से रक्तदान के लिए प्रेरित करने निकले जयदेव

सुलतानपुर । रक्तदान के लिए जागरूक करने निकले जयदेव राव का उद्देश्य है ”हर घर रक्तदाता” हो, मुहिम के तहत वे पश्चिम बंगाल से साइकिल से निकल कर 25 हजार किमी की यात्रा की। यूपी के शहर-शहर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, इसी के तहत ये मिशन छेड़ा है।

उन्होंन बताया कि अयोध्या से होकर सोमवार को सुलतानपुर पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह लोग उनका स्वागत करके उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। यूपी के बाद वे दिल्ली, राजस्थान महाराष्ट्र जैसे प्रदेशों में भी जाएंगे। शहर के रजा हॉस्पिटल में जयदेव का ग्लोबल हुसैनी मिशन के तहत सम्मानित किया गया।

साइकिल लेकर एक अक्टूबर को पश्चिम बंगाल से निकले जयदेव ने बताया कि भारत के हर घर से एक रक्तदाता निकले, इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्त के अभाव से किसी की जान नहीं जाने पाए ये हमारा मकसद है। साइकिल यात्रा पर निकले जयदेव देश में लगभग पच्चीस हजार किमी साइकिल से जाएंगे। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से गमखवार हुसैन, आलम रिजवी, अमन सुल्तानपुरी, हैदर, दानिश आदि ने सम्मानित किया।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button