Entertainment

अमिताभ बच्चन की डेब्यू ‘सात हिन्दुस्तानी’ के 53 साल पूरे

करोड़ों दिलों पर राज करने वाले महानायक अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी की रिलीज के आज 53 साल पूरे हो गए। इसी साथ ही बिग बी ने भी इंडस्ट्री में अपने 53 साल पूरे कर लिए हैं। अमिताभ बच्चन ने अपनी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी को 15 फरवरी, 1969 को साइन किया था और यह फिल्म आज ही के दिन 7 नवंबर 1969 को रिलीज हुई थी। ख्वाजा अहमद अब्बास के निर्देशन में बनी इस एक्शन फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनेता मधु, उत्पल दत्त, जलाल आगा और एके हंगल भी थे।

फिल्म सात हिंदुस्तानी के बाद अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में अद्भुत और यादगार अभिनय किया, जिनमेंआनंद, गुड्डी, बावर्ची, जंजीर, नमक हराम, सिलसिला, दीवार, डॉन, शोले, पा,सरकार, ब्लैक, बागबान आदि प्रमुख हैं। इस सबके अलावा अमिताभ बच्चन को अप्रैल 2005 में एचआईवी/एड्स और पोलियो उन्मूलन अभियान के लिए यूनिसेफ का सद्भावना राजदूत नियुक्त किया गया।

अमिताभ को 2001 में पदम् भूषण और 2019 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिलहाल अमिताभ सोनी पर प्रसारित होने वाले शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 14 को होस्ट कर रहे हैं । इसके अलावा अमिताभ बच्चन जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिनमे ऊंचाई, गणपत, प्रोजेक्ट के, बटरफ्लाई, आदि शामिल हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button