Breaking News

ग्रामीण युवाओं के लिए उम्मीद बनकर उभरी डीडीयू ग्रामीण कौशल योजना

ग्रामीण युवाओं की 40 लोगों की टीम राजधानी रवाना, एसडीएम ने दी शुभकामनाएं

दुद्धी,सोनभद्र– दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना जनपद के दुरूह अंचलों में पले-बढ़े गरीब, आदिवासी,दलित एवं अल्पसंख्यक समाज के युवक व युवतियों के लिए एक बड़ी उम्मीद बन कर सामने आई है| इसका एक नजारा शनिवार को तहसील मुख्यालय के डीडीयू सेंटर पर देखने को मिला| जहां महज हाईस्कूल एवं इंटर मीडिएट तक की शिक्षा हासिल करने वाली बीस युवतियों के साथ चालीस युवाओं के समूह को राजधानी दिल्ली में रोजगार के लिए उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा ने प्रमाण पत्र देकर रवाना किया|

पढ़ाई छोड़ गांवों में फावड़ा-कुदाल चलाने वाले ऐसे 40 प्रशिक्षित युवाओं की टोली को पहले 910 घंटे के कठिन परीक्षण देने के बाद उन्हें इस लायक बनाया गया कि देश की विभिन्न नामी गिरामी कंपनियों में उन्हें रोजगार के अवसर मिल सके| कठिन तप के बाद उत्साही युवाओं ने न सिर्फ अपना जीवन,बल्कि अपने समाज के उत्थान के लिए देश की राजधानी की ओर कदम बढ़ा दिया|

इसमें अहम् भूमिका केंद्र व राज्य सरकार की मदद से संचालित ट्रेनिंग सेंटर के प्रबंधक दीपक तिवारी की अगुवाई में लगे कर्मियों ने निभाई| कल्पना से परे उत्साही युवाओं को प्रोफेशनल ट्रेनिग देते हुए बीस युवक व बीस युवतियों की टोली को महानगर में जाब के लिए ट्रेंड किया| इसके लिए एसडीएम श्री मिश्रा ने न सिर्फ युवाओं को शुभकामना दी,बल्कि इसके लिए ट्रेनिंग संचालक की भी भूरि भूरि प्रशंसा की|

इस बाबत युनिवर्सल आइडियल ग्रुप के चेयरमैन दीपक तिवारी ने बताया कि इन्हें कुल 910 घंटे का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद विभिन्न कंपनियों के नुमाइंदो द्वारा उनका आन लाइन इंटरव्यू लिया| इसमें सफल हुए चालीस युवाओं को रोजगार के लिए दिल्ली बुलाया गया था| उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए बस से वाराणसी रवाना किया गया| जहां से वे रात्रि में ट्रेन पकड़ कर दिल्ली के लिए रवाना होंगे|इस दौरान औरंगजेब आलम समेत संस्थान के कई कर्मठ सहयोगी उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button