National

देश में कोरोना वायरस के दो लाख 76 हजार से ज्यादा मामले 7745 मौतें

नई दिल्ली ।  देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 9,985 नए संक्रमण के मामले मिले हैं। इस तरह देश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2,765,83 हो गई है। मृतकों की संख्या भी 7745 पहुंच गई है। अकेले महाराष्ट्र में अब तक 90 हजार से ज्यादा कोरोना के मरीज मिल चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 133632 सक्रिय मरीज हैं। इसके अलावा 135206 लोग ठीक हो चुके हैं। इससे पहले जारी किए गए आंकड़ें में कोरोना के 2,66,598 मरीज थे और 7466 लोगों की जान गई थी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button