
अयोध्या । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकेत महाविद्यालय में बने हैलीपेड पर उतरे। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री यहाँ से सीधे रामलला के दर्शन करने गए। यहाँ सबसे पहले मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरणों में प्रधानमंत्री ने हाजिरी लगाई। फिर आरती उतारी। रामलला की परिक्रमा कर प्रधानमंत्री ने सुखी व सशक्त राष्ट्र की कामना की।
राममंदिर निर्माण स्थल का लिया जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहाँ से राम जन्म भूमि गए। वहां हो रहे कार्यों का अवलोकन लिया। यहाँ राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चंपत राय भी मौजूद रहे।
PM @narendramodi performs darshan and pooja of Bhagwan Shree Ramlala Virajman#PMinAyodhya pic.twitter.com/HfS6Sidie6
— DD News (@DDNewslive) October 23, 2022



