Breaking News

अयोध्या दीपोत्सव में आधी रात के बाद भी जारी रहेगा लेज़र शो

पीएम मोदी के कार्यक्रम के बाद आमजनमानस के अवलोकन के लिए चलेगा लेज़र शो.दीपोत्सव कार्यक्रम के बाद होंगे 8 स्पेशल लेज़र शो.दीपावली के दिन भी होगा विशेष लेज़र शो कार्यक्रम.

अयोध्या : अयोध्या दीपोत्सव में प्रधानमंत्री मोदी के सामने भव्य लेज़र शो का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र होगा,जिसे पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। प्रशासन द्वारा अयोध्या की दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए राम की पैड़ी पर 20 अक्टूबर से नियमित रिहर्सल किया जा रहा है।

आज जिलाधिकारी नितीश कुमार द्वारा छठे दीपोत्सव 2022 के मुख्य कार्यक्रम राम की पैड़ी पर आयोजित (लेजर शो) के बारे में जानकारी देते हुये बताया गया कि इस कार्यक्रम का मुख्य शो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अन्य सम्मानित अतिथिगण के उपस्थिति में किया जाएगा, तथा कार्यक्रम के उपरांत रात्रि 9 बजे से 1 बजे तक 25-25 मिनट के 8 लेजर शो सभी श्रद्वालुओं हेतु आयोजित होगा।

इस कड़ी में पहला शो रात्रि 9 बजे से 9ः25 बजे तक,दूसरा शो रात्रि 9ः30 बजे से 9ः55 बजे तक, तीसरा शो 10 बजे से 10ः25 बजे तक, चौथा शो रात्रि 10ः30 बजे से 10ः55 बजे, पांचवा शो रात्रि 11 बजे से 11ः25 बजे तक, छठा शो रात्रि 11ः30 बजे से 11ः55 बजे तक, सातवां शो रात्रि 12 बजे से 12ः25 बजे तक तथा आठवां शो 12ः30 बजे से रात्रि 1 बजे तक चलाया जाएगा, जिसमें आम जनमानस शो का आनन्द ले सकेंगे।

इसी प्रकार दीपावली के दिन 24 अक्टूबर 2022 को पहला शो शाम 6ः30 बजे से दूसरा शो, 7ः30 बजे से तीसरा शो 8ः30 बजे से तथा चौथा शो रात्रि 9ः30 बजे से आयोजित होगा, जिसमें सभी श्रद्वालु व आमजन इस भव्य लेजर शो आनन्द ले सकेंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button