प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेला में महावीर सरस्वती शिशु मंदिर दुद्धी के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

दुद्धी, सोनभद्र- जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश द्वारा मायंग मझवारा सुल्तानपुर में 12 अक्टूबर से तीन दिवसीय प्रांतीय ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन में किया गया। जिसमें 12 जनपदों से आये छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सोनभद्र जिले से महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुद्धी के 12 विद्यार्थियों ने भी प्रांतीय ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विविध विज्ञान प्रदर्श , विविध प्रश्नमंच जैसे सांस्कृतिक प्रश्नमंच,वैदिक गणित प्रश्नमंच एवं विज्ञान प्रश्नमंच, विज्ञान प्रयोग ,गणित प्रयोग ,विज्ञान पत्रवाचन एवं गणित पत्रवाचन विषयों पर प्रतियोगिता सम्पन्न काराई गई।
महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुद्धी से विज्ञान पत्रवाचन में आलोक रंजन प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्रीय ज्ञान विज्ञान मेला के लिए चयनित हुए। विज्ञान प्रदर्श के विषय जल प्रदूषण पर आधारित प्रदर्श में आर्यराज कक्षा 7 ने द्वितीय स्थान, खाद्य श्रृंखला पर आधारित प्रदर्श में रौनक कक्षा 4 ने द्वितीय स्थान और संक्रामक रोंगो से बचाव पर आधारित प्रदर्श में चांदनी कक्षा 5 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किए। विज्ञान प्रयोग में सोनम कुमारी कक्षा 5 ने द्वितीय स्थान प्राप्त की। वैदिक गणित प्रश्न मंच में जान्हवी कक्षा 8, साक्षी यादव कक्षा 6 एवं अश्नीव प्रकाश श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किए।विज्ञान पत्रवाचन में साक्षी गुप्ता कक्षा 8 ने तृतीय स्थान प्राप्त कर, विद्यालय एवं क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी और आचार्या श्रीमती मानमती गुप्ता ने अथक तैयारी के साथ भैया-बहनों को कार्यक्रम में प्रतिभाग काराया।इस कार्यक्रम में सोनभद्र में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर से कुल 16 विद्यार्थी चयनित हुए थे। दुद्धी से 12 तथा विंढ़मगंज से 4 भैया-बहन ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतिभागी विद्यार्थियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यार्थी अनामिका कुमारी ,विक्रम यादव व सुहाना कुमारी को भी संतावना पुरस्कार दिया गया। प्रधानाचार्य श्री तिवारी ने इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के सभी अध्यापकों, भैया- बहनों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए आभार जताया है।



