Breaking News

सड़क गड्ढों में तब्दील, चलना हुआ दुश्वार

 जिम्मेदार बताएं कि गड्ढ़े में सड़क है या सड़क में गड्ढा - पंकज अग्रहरि

दुद्धी, सोनभद्र– नगर के अमवार मार्ग की हालत बाद से बदतर हो चली है। पैदल चलने वाले लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। उन्हें गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। लेकिन जिम्मेदार मौन एवं तमाशबीन बने हुए हैं।

नगर के प्रमुख मार्ग की ये हालत देखते हुए भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री एवं पूर्व वार्ड सभासद पंकज अग्रहरि बुल्लू ने कहा कि इस मार्ग से गुजरना काफी कथिनहो चुका है। खासकर उधर से गुजरने वाले स्कूली बच्चों की स्थिति भगवान भरोसे है। घर से यूनिफार्म में तैयार होकर निकलने वाले किस बच्चे पर तेज रफ्तार गुजर रही वाहन से गड्ढ़े में पड़ी गंदे पानी के छींटे आ जायें और पूरी यूनिफार्म गंदा हो जाये, कहा नही जा सकता। हल्की बारिश में भी इस मार्ग की स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि पैदल चलना दुश्वार हो जाता है।

श्री अग्रहरि कहते हैं कि आदर्श नगर पंचायत का यह हाल है तो शेष की स्थिति क्या होगी। उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार पीडब्ल्यूडी एवं नगर पंचायत प्रशासन को दोषी ठहराते हुए कहा कि आये दिन इस मार्ग के दुर्दशा की खबरें इन लोगों तक पहुंच रही है, लेकिन गड्ढ़ा युक्त सड़क को गढ्ढामुक्त करने की दिशा में किसी ने रुचि नही दिखाई। उन्होंने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए, जनहित में शीघ्र ही गड्ढ़ा युक्त सड़क को गड्ढ़ा मुक्त करने की मांग की है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button