Breaking News

मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव की तैयारियों को परखा,दीपोत्सव का लोगो किया जारी

इस बार और भव्य दिव्य हो दीपोत्सव- सीएम योगी.निर्देश-सिपाहियों की 8-8 घंटे की लगे ड्यूटी, दीपोत्सव के पहले दुरुस्त हों गड्ढे.बोले- सफाई-सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें.

अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को रामकथा संग्रहालय में दीपोत्सव को लेकर समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बार का दीपोत्सव पिछले वर्षों की तुलना में और भव्य-दिव्य होना चाहिए। इसमें प्रमुख सचिव पर्यटन ने कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव को लेकर लोगो भी जारी किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि समय रहते दीपोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। इस बार का दीपोत्सव हर वर्ष से और भव्य-दिव्य हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त होनी चाहिए। सिपाहियों की ड्यूटी भी 8-8 घंटे की ही लगाई जाए। इनके खाने पीने की व्यवस्था किया जाए। अनुशासन का हर हाल में ध्यान रखा जाए। बिजली व्यवस्था दुरुस्त हो। सीएम ने निर्देश दिए कि जिले में जहां भी सड़कों पर गड्ढे हैं, दीपोत्सव से पहले उन्हें ठीक कर लिए जाएं। बाहर से जो भी आगंतुक आएं, उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।नोडल अधिकारी डॉ. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक हमारे पास 12 लाख दिए आ चुके हैं। जिन्हें राम की पैड़ी घाट पर रखा गया है। बैठक में जनप्रतिनिधियों समेत कई आलाधिकारी भी मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button