Breaking News

बलिया:जेपी के गांव सिताबदियारा में गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर भाजपा ने कसी कमर

बलिया । लोक नायक जयप्रकाश नारायण की 11 अक्टूबर को जयंती पर उनके पैतृक गांव बिहार के लाला टोला सिताब दियारा में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आ रहे है। उनके आगमन और कार्यक्रम आयोजन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बैठक की।नगर विधानसभा के बलिया नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की तैयारी के लिए आयोजित बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता ने अधिक से अधिक संख्या में जेपी के पैतृक गांव पहुंचने की अपील की।

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने देश के अंदर आतंकवाद को कुचलने में सफलता हासिल की है। वहीं, प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अमित शाह की लोकप्रियता को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर व्यापक व्यवस्था की गई है। उनका ऐतिहासिक स्वागत बलिया के कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में सिताबदियारा पहुंचने की अपील की।बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, जिला मंत्री अरूण सिंह बंटू, जिले के पदाधिकारी, नगर मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।(हि. स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button