Breaking News

यमुना में दिखा सात फीट लंबा मगरमच्छ, चरवाहों में रहा भय का माहौल

फतेहपुर । जिले में शनिवार को यमुना नदी में मगरमच्छ दिखाई दिया। चरवाहों ने मगरमच्छ को देखने के बाद अपने-अपने जानवर को यमुना से बाहर निकाल कर किसी तरह मगरमच्छ की पकड़ से बचाया। इस बीच करीब एक घंटे तक चरवाहों में भय व्याप्त रहा।खखरेरू थाना क्षेत्र के यमुना नदी के किनारे बसे कोट गांव में आज चरवाहों में उस समय दहशत माहौल देखने को मिला, जब अचानक एक सात फीट लम्बा मगरमच्छ नदी की बीच धारा में तैरते नजर आया।

चरवाहों ने बताया कि जब हम लोग यमुना नदी में अपने मवेशियों को नहला रहे थे। तभी अचानक एक लगभग सात फीट लम्बा मगरमच्छ जानवरों की तरफ आता दिखाई दिया। किसी तरह हम लोग अपने अपने जानवर बाहर निकालने में कामयाब रहे। जानवरों के बाहर निकल जाने पर वह वापस लौट गया और करीब एक घंटे तक वह नदी में दिखते रहने के बाद गायब हो गया।बताते हैं कि ये मगरमच्छ यमुना की सहायक नदी चंबल से कभी कभार आ जाते हैं क्योंकि चंबल नदी मगरमच्छ के लिए संरक्षित क्षेत्र बनाया गया होगा।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button