
दुद्धी, सोनभद्र- व्यापार मंडल अध्यक्ष अक्षयवर नाथ के निधन पर व्यापार मंडल समेत विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व राजनैतिक दलों के लोगों ने बुधवार को तहसील प्रांगण में शोकसभा का आयोजन कर, भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि व्यापार मंडल अध्यक्ष अक्षयवर नाथ जी एक मिलनसार व हर लोगों के सुख दुःख के साथी थे।उनके सामाजिक योगदानों को कभी नही भुलाया जा सकता। उनके निधन से समाज की अपूर्णीय क्षति हुई है।वे हमारे बीच नही हैं, लेकिन उनके कृत्य एवं योगदान हमेशा याद किये जायेंगे।उधर पतंजलि योग समिति जीआईसी शिव मंदिर पर अध्यक्ष लक्ष्मण सेट की अगुवाई में भी शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान अमरनाथ जायसवाल, डॉ लवकुश प्रजापति, रामेश्वर राय,रविन्द्र जायसवाल,नंदलाल एड, कृष्ण कुमार, दिनेश अग्रहरि एड, शिवशंकर एड,सुरेंद्र गुप्ता, दिनेश कुमार,लक्ष्मण सेठ, कन्हैया जायसवाल, रामपाल जौहरी, संतोष जायसवाल, रमेश कुमार एड, निखिल जायसवाल, अखिलेश सोनी,संदीप कुमार, अंतु लाल, संतोष सोनी, प्रदीप गुप्ता, राजेन्द्र एड, अशोक कुमार सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



