
अध्यक्ष-सचिव समेत विभिन्न पदों के लिए 9 ने खरीदे पर्चे व किया नामांकन
सिविल बार एसोसिएशन चुनाव
दुुद्धी,सोनभद्र– सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव सत्र 2022-23 के लिए नामांकन विक्री व जमा के पहले दिन अध्यक्ष, सचिव समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 9 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदे व जमा किये। इस बाबत जानकारी देते हुए एल्डर कमेटी के चेयरमैन रामलोचन तिवारी एवं मुख्य चुनाव अधिकारी रामजी पांडेय ने बताया कि नामांकन बिक्री के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए प्रभु सिंह,सचिव पद के लिए मनोज मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए इंद्रेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए अंजनी कुमार सिंह, गवर्निंग काउंसिल 15 वर्ष से ऊपर के लिए जगदीश्वर प्रसाद, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव व विनोद सिंह तथा गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ के लिए नीरज कुमार व गोविंद कुमार ने नामांकन फार्म खरीदा और औपचारिकता पूरी कर नामांकन दाखिल किया।
श्री पांडेय ने बताया कि नामांकन के पहले दिन कुल 9 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। 30 मार्च 2022 को 10 बजे से साायं 3 बजे तक नामांकन पत्रों का वितरण एवं नामांकन होगा, 31मार्च को 10 बजे से 1 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच एवं उसी दिन 2 बजे से सायं 4 बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी होगी। जबकि 4 अप्रैल 2022 को 11 बजे से सायं 3.00 बजे तक मतदान होगा। मतदान के पश्चात सायं 3.30 बजे से मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस दौरान इल्डर कमेटी सदस्य रामनरेश अग्रहरि, सत्यनारायण यादव व रेणुवन्ति सिंह शाह चुनावी प्रक्रिया में लगे रहे।



