State

आकाशीय बिजली से 9 लोगों की मौत

भोपाल। मध्यप्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा रायसेन जिले में 4 लोग की मौत हुई है। मौसम विभाग ने रविवार को भी शहडोल संभाग के जिलों में तथा छतरपुर, टीकमगढ़, कटनी, बैतूल जिलों में वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि मध्य प्रदेश के 26 जिलों में पिछले 24 घंटे से बारिश जारी है। इससे फसलें तबाह हो रही हैं, वहीं बिजली गिरने से अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है। रायसेन में 4 तो नर्मदापुरम-सागर-बैतूल-अशोकनगर-धार में 1-1 व्यक्ति की मौत वज्रपात से होना बताया जा रहा है। वहीं बैतूल में बिजली गिरने 33 बकरे-बकरियों की मौत भी हुई है। बताया जा रहा है कि ये मवेशी बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे तभी बिजली गिर गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका जताई है। (वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button