
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 88,600 नए मामले सामने आए हैं और 1,124 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज सुबह जानकारी दी है कि कोरोना के कुल 59,92,533 मामलों में 9,56,402 सक्रिय मामले, 49,41,628 ठीक हो चुके और 94,503 मौतें शामिल हैं। भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले खौफनाक रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं।



