Business

बैंकिंग सिस्टम में वापस लौटे 2000 के 88 फीसदी नोट

अब चलन में 42 हजार करोड़ रुपये मूल्य के नोट

नई दिल्ली । देश में 88 प्रतिशत 2000 के नोट बैकों में वापस आ चुके हैं। 31 जुलाई तक बाजार में अब महज 42,000 करोड़ रुपये मूल्य के नोट ही बचे है। भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि 31 जुलाई तक 3.14 लाख करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोट बैंकों में वापस आ गए हैं। अब महज 42 हजार करोड़ रुपये मूल्य के नोट ही बाजार में चलन में है।

आरबीआई के अनुसार 19 मई को बाजार में चलन में मौजूद 2000 रुपये के नोटों में से 88 प्रतिशत नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं। 31 मार्च को बाजार में 3.62 लाख करोड़ रुपये के दो हजार के नोट बाजार में चलन में थे। 19 मई को यह घटकर 3.56 लाख करोड़ रुपये रह गए थे। इसी दिन आरबीआई ने दो हजार रुपये के नोटों को बाजार से वापस लेने का फैसला किया था।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button