Crime

कार और डंपर की टक्कर में 8 लोग जिंदा जले

बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली-नैनीताल हाईवे पर भोजीपुरा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। डंपर और आर्टिका कार में टक्कर होने से आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मारुति की आर्टिका कार का टायर फट जाने से ये यह हादसा हुआ। कार का टायर फटने से कार दूसरी साइड में उत्तराखंड के किच्छा से रेता बजरी लेकर आ रहे डंपर से टकरा गई।

दोनों गाड़ियों की टक्कर से काफी तेज धमाका हुआ। टक्कर के बाद कार और डंपर में आग की तेज लपटें थीं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया। हालांकि, कार अंदर से लॉक हो जाने की वजह से गाड़ी के अंदर सभी यात्री फंस गए और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button