UP Live

नगर विधायक समेत 58 कोरोना संक्रमित, एक की मौत

गोरखपुर : गोरखपुर में लगातार कोरोना संक्रमण के मरीज मिल रहे हैं। इसी क्रम में आज भाजपा के नगर विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल सोमवार की देर शाम कोरोना पाॅज़िटिव पाए गए हैं। डॉक्टर अग्रवाल पिछले कई दिनों से बिहार में पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे थे। वह रविवार को ही गोरखपुर लौटे हैं। नगर विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिए थे। कोरोनावायरस से संक्रमित जो मरीज सोमवार को मिले हैं उनमें शहरी क्षेत्रों के 18, ग्रामीण क्षेत्रों के 29 व अन्य 11 मरीज शामिल हैं। जनपद में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 18678 हो गई है। बताया जाता है कि 17366 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। इलाज के दौरान एक कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। अब तक306 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी भी 1006 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। शहरी क्षेत्रों में जो मरीज पाए गए हैं उनमें शाहपुर में दो, कैंट में नौ, गोरखनाथ में तीन, राजघाट में एक, कोतवाली में तीन, ग्रामीण क्षेत्रों में जो मरीज पाए गए हैं उनमें बांसगांव में पांच, चरगांवा में नौ, सहजनवा में चार, कैंपियरगंज में एक, बेलघाट में एक, खोराबार में दो, गगहा में एक, भटहट में एक, पिपराइच में तीन व ब्रह्मपुर में दो मरीज पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button