
नई दिल्ली । भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 54,366नए केस सामने आए और 690 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 77,61,312हो गई है जिसमें 6,95,509सक्रिय मामले हैं और 69,48,497ठीक हो चुके हैं। वहीं देशभर में कोरोना से अब तक 1,17,306मरीजों की मौतें हो चुकी हैं।



