HealthNational

24 घंटे में सामने आए 45,903 नए मामले और 490 लोगों की हुई मौत

नई दिल्‍ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को अपडेट किए गए जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45,903 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही 490 मौत के मामले सामने आए। वहीं इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 79 लाख पार कर गई है, जिसके बाद राष्ट्रीय रिकवरी दर 92.56 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इसके साथ देश में कुल कोरोना वायरस के मामले 85,53,657 लाख हैं और मरने वालों की संख्या 1,26,611 हो गई, जबकि मृत्यु दर में 1.48 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दसवें दिन 6 लाख से नीचे रही। आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,09,673 सक्रिय मामले हैं, जो कुल केसलोएड का 5.96 प्रतिशत शामिल हैं।

ICMR के अनुसार, 11,85,72,192 नमूनों का कुल परीक्षण किया गया है, जबकि 08 नवंबर तक 8,35,401 नमूनों का परीक्षण किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें कॉम्बिडिटी के कारण हुईं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, `हमारे आंकड़ों को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के साथ सामंजस्य बिठाया जा रहा है।`

Related Articles

Back to top button