UP Live

यूपी में कोरोना वायरस के 4,095 नए मामले, अब तक 5,864 की हुई मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,095 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 4,444 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना महामारी की चपेट में आकर अभी तक कुल 5,864 लोगों की मौत हुई है। राज्य में फिलहाल कोविड-19 के 50,378 एक्टिव मरीज हैं। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने इस बात की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 4,095 नए मामलों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या अब 04,03,101 हो गई है। इसमें से 3,46,859 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 86.04 प्रतिशत है। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 5,864 तक पहुंच गई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button