Crime

सड़क हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत

बिजनौर । यूपी के बिजनौर में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कार सवार लोग अमरोहा से ऋषिकेश दवाई लेने जा रहे थे। तभी उनकी कार बिजनौर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। मरने वालों में एक सिपाही भी है, जो रामपुर में तैनात था। जानकारी के मुताबिक, ये सड़क हादसा बुधवार को देहरादून-नैनीताल नेशनल हाईवे पर गांव गुनियापुर के पास हुआ है। चालक को नींद आने के कारण कार पलटने की बात की जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button