Crime

अखबार ले जा रही वैन दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोगों की मौत

नागपुर : महाराष्ट्र के यवतमाल-करंजी रोड पर कोथोडा गांव के समीप मंगलवार को अखबार ले जा रही एक वैन और एक अज्ञात वाहन के टक्कर में वैन में सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना मंगलवार की सुबह हुई जब वैन अखबार का बंडल लेकर पंढारकावड़ा जा रहा था।

दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस दुर्घटना में मृत वाहन चालक की पहचान किशोर बोरकर के रूप में की गई है।पुलिस अन्य तीन मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। वैन की हालत देखते हुए पुलिस को आशंका है कि उस वैन किसी ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हुई थी।पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button