Crime

सड़क हादसे में 4 की मौत

होशियारपुर । पंजाब के होशियारपुर में भीषण हादसा हो गया। यहां एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा होशियारपुर के उच्ची बसी मुकेरियां में हुआ है। यहां ट्रक और कार के बीच टक्कर इतनी जबर्दस्त टक्कर हुई कि घटना के बाद कार में आग लग गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर के बाद कार में आग लग गई, देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button