UP Live

यूपी में कोरोना वायरस के 3930 नए मामले, मृतकों की संख्या 6000 के पार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 3930 नए मामले सामने आए हैं। यह लगातार तीसरा दिन है जब नए मामलों की संख्या चार हजार से कम रही। वहीं बीते 24 घंटे में कोविड-19 के कारण 52 और मरीजों की मौत हो गई है। इस तरह अब कोरोना की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या उत्तर प्रदेश में 6000 को पार कर 6029 तक पहुंच गई है।
उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 5,226 लोग कोविड-19 से पूरी तरह ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि आज लगातार 17वां दिन है जब नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। प्रसाद ने बताया कि गत 17 सितंबर को प्रदेश में कोविड-19 के 68 हजार से ज्यादा मरीज उपचाराधीन थे। तब से अब तक इस संख्या में लगातार गिरावट आ रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button