State

इंदौर: प्रयागराज, जोधपुर और सूरत के लिए 31 अक्टूबर से शुरू होगी 3 नई फ्लाइट

इंदौर को तीन नई फ्लाइट की सौगात मिलने जा रही है। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आगामी 31 अक्टूबर को इंदौर से नवीन उड्डयन उड़ानों का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बीते गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम इंदौर एयरपोर्ट में होगा। इस दिन इंदौर से सूरत, जोधपुर और प्रयागराज की सीधी उड़ान सेवा भी प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्रीय मंत्री से इंदौर से दुबई उड़ान की संख्या बढ़ाने का अनुरोध भी किया है।

बताना चाहेंगे कि इन शहरों के लिए पहले भी फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन कोरोना काल में इन्हें बंद कर दिया था। इसके बाद नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनकी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान इंदौर आमगन पर इन तीनों फ्लाइट को अक्टूबर में फिर से शुरू करने की बात कही थी।

त्वरित गति से करें निर्माण कार्य

जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने गुरुवार को वर्चुअल बैठक करते हुए सांवेर विधानसभा क्षेत्र के निर्माणाधीन कार्यों को त्वरित गति से पूरे करने के निर्देश दिये। उन्होंने इंजीनियरों को निर्देशित किया कि उड़ान से सम्बंधित सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण हों और समय-सीमा में पूरे किये जायें। राज्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान जनता को परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

जानकारी के लिए बता दें कि इन फ्लाइटस का संचालन इंडिगो एयरलाइंस करेगी। एयरलाइंस ने इनकी बुकिंग शुरू कर दी है। दीपावली के पहले शुरू हो रही इन फ्लाइट से यात्रियों को आने-जाने में काफी फायदा होगा।

ये रहेगा शेड्यूल और किराया

1) इंदौर-प्रयागराज

इंदौर से दोपहर 12.10 बजे फ्लाइट रवाना होगी। दोपहर 2.15 बजे यह प्रयागराज पहुंचेगी।
प्रयागराज से फ्लाइट दोपहर 2.45 बजे रवाना होगी। इंदौर शाम 4.35 बजे आएगी।
किराया : 3100/-

2) इंदौर-जोधपुर

इंदौर से दोपहर 3.05 बजे रवाना होगी। जोधपुर पहुंचेगी शाम 4.30 बजे।
जोधपुर से शाम 5 बजे रवाना होगी। इंदौर आएगी शाम 6.40 बजे।
किराया : 6200/-

3) इंदौर-सूरत

इंदौर से शाम 7 बजे रवाना होगी। सूरत पहुंचेगी रात 8.25 बजे।
सूरत से रात 8.55 बजे रवाना होगी। इंदौर आएगी रात 10 बजे। (लगभग)
किराया : 6500/-

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button