NationalUP Live

यूपी में कोरोना के 2778 नए मामले, अब तक 6507 की मौत

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2778 नए मामले सामने आए हैं। एक बार फिर नए मामलों से अधिक संख्या ठीक होने वाले मरीजों की रही और कुल 3736 लोग इलाज के बाद पूर्णतः उपचारित हुए। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण कुल 41 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक इस बीमारी के कारण जान गंवानों की संख्या 6507 तक पहुंच गई है। बुधवार को राज्य के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने इस बात की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 2778 नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या अब 4 लाख 44 हजार 711 हो गई है। इसमें से कुल 4 लाख 01 हजार 306 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़कर अब 90.24 प्रतिशत हो गया है। राज्य में फिलहाल कोरोना के 36 हजार 898 सक्रिय मरीज हैं। 17 सितंबर को उत्तर प्रदेश में 68 हजार 235 एक्टिव केस थे, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। उस दिन लगातार इसमें गिरावट दर्ज की जा रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button