International

बस के खाई में गिरने से 26 लोगों की मौत

मेक्सिको सिटी : मैक्सिको के ओक्साका राज्य में एक राजमार्ग से एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए। यह बस बुधवार को मेक्सिको सिटी से आ रही थी, इस बात की पुष्टि स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को की।

राज्य सरकार के सचिव जोस डी जीसस रोमेरो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह दुर्घटना बुधवार सुबह मैग्डालेना पेनास्को में हुई, जब वाहन सड़क से फिसलकर 10 मीटर से ज्यादा गहरी खाई में गिर गया।ताजा खबरों के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है जबकि 19 लोग घायल हैं।

बयान के अनुसार, स्थानीय अधिकारी और निवासी दोनों घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बचाने और शवों को बरामद करने में जुट गए। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।राज्य के गवर्नर सॉलोमन जारा ने ट्विटर पर कहा कि पीड़ितों के परिवारों के दुखों में शामिल होते हुए उन्हें सभी सहायता प्रदान की जाएगी।

दक्षिण अफ्रीका में जहरीली गैस के रिसाव से 16 लोगों की मौत

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पूर्व बोक्सबर्ग की एक बस्ती में बुधवार शाम जहरीली गैस का रिसाव होने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने आपातकालीन अधिकारियों के हवाले से कहा कि प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह अवैध सोने के खनन से जुड़ा हुआ मामला हो सकता है।नाइट्रेट ऑक्साइड गैस का उपयोग प्रायः खनिक अवैध सोना प्राप्त करने के लिए परित्यक्त खदान से चोरी की गई मिट्टी से सोना निकालने के लिए करते हैं। बोक्सबर्ग की घनी आबादी वाले एंजेलो शैंटी शहर में नाइट्रेट ऑक्साइड का एक गैस सिलेंडर लीक हुई।एक आपातकालीन अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान के साथ शवों की तलाश जारी है।

तेल अवीव पुलिस प्रमुख के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग अवरुद्ध किया

इजरायल में तेल अवीव के पुलिस प्रमुख को जबरन इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने के विरोध में हजारों लोगों ने बुधवार को तेल अवीव के मुख्य राजमार्ग और देश भर के अन्य प्रमुख चौराहों को अवरुद्ध किया।तेल अवीव के जिला कमांडर अमी एशेद ने इससे पहले कहा था कि वह पुलिस के काम में नेतन्याहू सरकार के सदस्यों के राजनीतिक दबाव के कारण अपना इस्तीफा दे रहे हैं।

श्री एशेद ने कहा कि इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर के साथ उनकी असहमति इस बात से थी कि उन्होंने न्यायिक प्रणाली में बदलाव का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर अत्यधिक बल प्रयोग करने से मना कर दिया जिसके बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई है।इजरायली टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारण में दिखाया कि प्रदर्शनकारी तेल अवीव और अन्य शहरों को जोड़ने वाले राजमार्ग को अवरुद्ध कर रहे हैं और राजमार्ग पर अलाव जला रहे हैं। प्रदर्शनकारी वहां के सुप्रीम कोर्ट की कुछ शक्तियां छीनकर सरकार को हस्तांतरित करने की सरकार की योजना के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

पुलिस की प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प हुई और पानी की बौछारों से उन्हें खदेड़ने की कोशिश की गई। देर रात राजमार्ग पर यातायात फिर से बहाल किया गया। पुलिस के एक बयान के अनुसार, पूरे देश में कम से कम 25 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।यरुशलम में प्रधामंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निजी आवास के बाहर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button