
जौनपुर। जिला प्रशासन को आज 26 नवम्बर को 2176 कोरोना सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए, जिसमें 19 पॉजिटिव आए हैं जबकि 2157 सैंपल निगेटिव हैं और कोई केस ऐसा नहीं है जिनमें दोबारा सैंपल लेकर के जांच के लिए भेजा जाना है।
आज गुरुवार के 19 पॉजिटिव केसेस को मिला करके अब जनपद में 6161पाजिटिव केस हो गए हैं। उपचार के बाद आज 17 मरीज ठीक होकर घर गये। इन्हें मिला कर अब तक 5906 मरीज ठीक होकर के घर जा चुके हैं। अब तक 90 मरीजों को नहीं बचाया जा सका है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा आज 2101 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 251598 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें 249855 सैंपल का रिजल्ट आ चुका है जबकि 1743 का रिजल्ट आना शेष है।



