Breaking News

भाजपा नेता हत्याकांड में 20 हजार का इनामी गिरफ्तार

सरेंडर करने की फिराक में था इसके पहले एसटीएफ व सिगरा पुलिस ने दबोचा.जिस रॉड से किया वार उसे गंगा की बीच धारा में फेंका.

वाराणसी। शराब ठेके के पास हुए भाजपा नेता हत्याकांड में शामिल और 20 हजार का इनामी बदमाश आकाश सरोज उर्फ टमाटर निवासी चंदुआ छित्तूपुर को एसटीएफ और सिगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने रोडवेज बस स्टैंड के पास से दबोचा। आरोपी अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में सरेंडर करने और अग्रिम जमानत की फिराक में था लेकिन थानाध्यक्ष राजू सिंह और उनकी टीम ने सटीक जानकारी पर उसे दबोचा और आगे की कार्रवाई में जेल भेजा। इस हत्याकांड में करीब आधा दर्जन लोगों को सिगरा पुलिस गिरफ्तर कर चुकी है।

बीते अक्टूबर महीने में जय प्रकाश स्थित एक शराब की दुकान पर नशे में धुत कुछ दबंग मारपीट और गाली गलौच कर रहे थे। मामले को सुलझाने और समझाने वहां पहुंचे  सिगरा निवासी भाजपा नेता पशुपति नाथ आरोपियों ने घेर लिया और रॉड डंडे से वार कर मौत के घाट उतार दिया। भाजपा नेता के बचाव में आये उनके बेटे को भी हमलावरों ने बेरहमी से पीटा और अधमरा कर छोड़ दिया। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार अभियुक्त मुख्य अभियुक्त है और इसके उपर 20 हजार का इनाम कमिश्नरेट पुलिस ने रखा था।

पूछताछ में आकाश सरोज उर्फ टमाटर ने बताया कि 307 नाम का इसका गिरोह है। जो किसी भी घटना के वक्त 50 से 100 लोगों को इकट्ठा कर लेता है। जय प्रकाश नगर वाली घटना में भी यहीं हुआ। चंद समय में यहां दो दर्जन से ज्यादा बदमाश जुटे और लाठी डंडे से हमला कर भाजपा नेता को मार डाला। आरोपी टमाटर ने बताया कि घटना के दिन करीब सात बजे मन्टू सरोज, राहुल सरोज पुत्रगण अनूप सरोज व बाबू सरोज पुत्र कचालू सरोज जो चंदुआ सट्टी के पीछे नरीमल पुर थाना सिगरा के रहने वाले हंै अपने लोगों के साथ ठेके पर शराब पी रहे थे।

इतने में पशुपति नाथ के बेटे राजकुमार ने मना किया और यहां जमकर कहासुनी और नोकझोंक हुई। ये बात हम सभी को नागवार लगी। इसके बाद हमने जो 307 नाम से गैंग बना है उसमें एक मैसेज डाला इसके बाद वहां हमारे दो दर्जन से ज्यादा साथी पहुंचे और पशुपति नाथ सिंह के ऊपर लाठी डंडे और रॉड से हमला कर मार डाला। जिस रॉड से पशुपति नाथ सिंह की हत्या हुई उसे सामने घाट जाकर बीच गंगा में फेंक दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी राजू सिंह, उपनिरीक्षक आदित्य सिंह, उपनिरीक्षक आरिफ खान समेत अन्य पुलिसकर्मी रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button