Breaking News

देवरिया में कार से बीस लाख रुपये बरामद

देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बरियारपुर क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान के दौरान एक कार से बीस लाख रुपये बरामद किये।पुलिस अधीक्षक डा. श्रीपति मिश्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को रात में वाहन चैकिंग के दौरान बिहार की तरफ से आ रही कार को करौंदी पुलिस चौकी के पास रोक कर जांच की गयी। इसमें कार से 20 लाख रुपये नकद बरामद हुये है।

Related Articles

Back to top button