Crime

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत

बिलासपुर,छत्तीसगढ़ । तेज रफ्तार वाहनों से मौतों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। शनिवार को सड़क हादसे में 2 लोगों की जान चली गई। 2 युवक बाइक से जा रहे थे, जिन्हें तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रतनपुर कोरबा मार्ग पर टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलतरा रैनपुर के पास एनएच में शनिवार सुबह 10:30 बजे के करीब यह हादसा हुआ। किसी अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। रतनपुर पुलिस मृतकों की शिनाख्ती और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button