Breaking News

4 साल में 2 हजार कारीगर तैयार करेंगे श्रीराम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा

अयोध्या । अयोध्‍या में लगने वाली भगवान राम की प्रतिमा 251 मीटर ऊंची मूर्ति 4 साल में बनकर तैयार होगी l इसके लिए दो हजार कारीगरों की टीम काम करेगी l इसे साहिबाबाद की फैंक्ट्री में तैयार करने की तैयारी चल रही है। इस भव्य प्रतिमा की मूर्ति की डिजाइन अनिल राम सुतार ने तैयार की है। भगवान श्रीराम की यह मूर्ति स्टेच्यू आफ यूनिटी से 69 मीटर अध‍िक ऊंची होगी।

देश के प्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मभूषण राम वी सुतारऔर उनके पुत्र अनिल राम सुतार इन दिनों अयोध्या में हैं। नयाघाट पर लता स्मृति चौक में वीणा को स्थापित कराने के लिए वे यहां पहुंचे हैं। राम वी सुतार ने बताया कि श्रीराम की यह प्रतिमा कांस्य से निर्मित होगीl गुजरात की स्टेच्यू आफ यूनिटी के रूप में सरदार पटेल की प्रतिमा की ऊंचाई 182 मीटर है। भगवान राम की प्रतिमा इससे 69 मीटर अधिक ऊंची होगी।

अनिल सुतार ने बताया कि वर्ष 2018 में सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने एक प्रतिमा का माडल प्रस्तुत किया गया था, जिसके निर्माण की अनुमति सीएम ने प्रदान की है। पर अभी प्रतिमा लगने के लिए भूमि खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। भूमि उपलब्ध होने के प्रतिमा का निर्माण कर लिया जाएगा।

भगवान राम की 251 फिट उंची प्रतिमा स्थल पर भगवान श्रीराम पर आधारित डिजिटल म्यूजियम, इंटरप्रेटेशन सेंटर, लाईब्रेरी, फूड प्लाजा, लैंडस्केपिंग के साथ पयर्टकों की मूलभूत सुविधाओं की स्थापना करने के निर्देश सरकार के द्वारा दो वर्ष पूर्व दिया गया था ।(वीएनएस )

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button